MP Headlines

बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी ने 14वें वर्ष नगर भ्रमण किया, सैलाना नगर बोल बम एवं शिव स्तुति से गुंजायमान रहा

सैलाना। सैलाना श्रावण मास के तीसरे  सोमवार को कावड़ यात्रियों का जनसैलाब निकला सैलाना नगर शिव स्तुति व बोल बम के नारों से गूंजायमान रहा, आज प्रयत्न जन कल्याण समिति सैलाना द्वारा प्रति वर्षानुसार ईस वर्ष भी 14वे  वर्ष भी बड़े हर्ष ऊल्लास के साथ बाबा भोले की शाही सवारी  निकाली।

पालकी में विराजमान बाबा भोले नाथ ने नगर भृमण किया। शाही सवारी नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर सैलाना पर जलाअभिषेक पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई। जहाँ बाबा भोले की शाही सवारी आरंभ हुई, जिसका नगर में जगह-जगह पूजा अर्चना की गई।

वही सदर बाजार स्थित सोनाचांदी मार्केट पर सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में गेहलोत ने पहले कावड़ यात्री भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, व पालकी में विराजमान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बाबा बोले की डोली को कंधा देकर धर्म लाभ लिया।

इस अवसर पर गेहलोत के मित्र मंडल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र शुक्ला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, श्री राम चौधरी, दिनेश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, हनी गेहलोत, बद्रीलाल काग विमल मांडोत, मंगलेश कसेरा किशोर पाटीदार, जितेंद्र सिंह राठौर, गिरधारी लाल पाटीदार, हेमंत कुमावत, कांतिलाल काग, राजेश पाटीदार मनीष सोनी, अजय परिहार, वर्धमान सलाड़िया,सहित धर्मालुओ ने बाबा की शाही सवारी का अभूपूर्व स्वागत किया।

यह शाही सवारी नगर के शेखजी मोहल्ला, देवरी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पैलेस चौराहा, दिलीप मार्ग होते हुए अड़वानीया केदारेश्वर महादेव पहुंची, यहां प्राचीन केदारेश्वर महादेव का  जलाअभिषेक कर महाआरती,प्रसादी की गई।

सैलाना नगर में आज 8 से 10 कावड़ यात्रियों का जनसेलाब निकला। जिसमें ग्राम , धामनोद खोखरा, भेसाडाबर, बड़ायला सेमलिया कांडरवासा सहित  जिले से कावड यात्राएं  निकली जो  नगर से होते हुए अडवानिया केदारेश्वर महादेव पहुंची। यहां सभी ने जलाभिषेक किया।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एसडीओपी नीलम बघेल पहुंचे केदारेश्वर महादेव दर्शन लाभ के साथ यातायात सुगमता को देखते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को दिशा निर्देश दिए गए। आदेश के परिपालन में शिवगढ़ रोड स्थित केदारेश्वर बांसवाड़ा रोड केदारेश्वर पर सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया सहित पूरी टीम अपनी सेवाएं जगह-जगह प्रदान कर रहे थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp