MP Headlines

सैलाना में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया नेतृत्व

सैलाना। सैलाना विधानसभा के सरवन सैलाना नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा भाजपा के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई। यह यात्रा सैलाना नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई स्थानीय बस स्टैंड स्थित दीनदयाल मूर्ति स्थल पर पहुंचकर दीनदयाल जी की मूर्ति पर पुष्प माला एवं पुष्प वर्षा की गई।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस तिरंगा यात्रा के दौरान जिला उपाध्यक्ष व यात्रा प्रभारी महैश सोनी, जिला महामंत्री व सैलाना भाजपा पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन,सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज  राठौड़,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकूल सोनी पार्षद विशाल धभाई, पार्षद मुकेश पटेल,किशोर कसेरा, पार्षद कुलदीप कुमावत, सुरेंद्र मेहता, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल,रवि चंडालिया मोर्चा जीला अध्यक्ष शम्भू सिंह गणावा, सरवन मंडल अध्यक्ष भैरुसिंह निनामा, सैलाना  व भाजपा वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। तत्पश्चात यह यात्रा धामनोद की ओर रवाना हुई जहां साइन मंदिर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत किया गया

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की तैयारियां

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने जिला और मंडल स्तर पर टोलियां गठित की हैं। इन टोलियों का उद्देश्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हर घर तिरंगा अभियान आज जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp