बांगरोद ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते ट्रैप, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

रतलाम। रतलाम में लोकायुक्त टीम द्वारा एक बार फिर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह मंगलवार को उच्च अधिकारी के आदेश परिपालन के आवाज में ₹100000 रिश्वत की मांग के मामले में बांगरोद ग्राम पंचायत के सचिव को 10000रूपये की रिश्वत रंगेहाथ धर-दबोचा।

जानकारी के  अनुसार दिनांक 28-8-2025 को आवेदक राहुल बैरागी पिता श्री बालमुकुंद बैरागी निवासी ग्राम बांगरोद तहसील व जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनंद यादव के समक्ष उपस्थित होकर को शिकायत की थी कि अवैध रूप से कराई गई रजिस्ट्री को शून्य करते हुए एसडीएम रतलाम द्वारा दिए गए। उक्त आदेश को पालन करने की ऐवज में पंचायत सचिव बागरोद द्वारा  ₹100000  राशि रिश्वत की मांग की जा रही है। 

शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार के माध्यम से कराया गया। सत्यापन में शिकायत सत्य पाई गई।  आज पंचायत सचिव महेश जाट को आवेदक राहुल वैरागी से ₹10000 रिश्वत की लेते हुए साक्षी पेट्रोल पंप के पास स्थित चाय की दुकान राजभोग रतलाम पर ट्रैप किया गया है। जिसकी कार्यवाही जारी है।

*लोकायुक्त टीम*
उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक , निरीक्षक दीपक शेजवार,
श्याम शर्मा, अनिल ऑटोलिया, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम,
रमेश डाबर आदि।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »