सैलाना। बायपास स्थिति संदीपनी मॉडल उमावि सैलाना में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों और विद्यालय के स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली।
कार्यशाला में प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने कहा कि पृथ्वी को बचाए रखने के लिए हमें अपनी आवश्यकताओं को सीमित करना होगा और संसाधनों का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमित धरती हमारी असीमित इच्छाओं का बोझ नहीं उठा सकती।
प्रो. चेतन सोलंकी के फाइनाइट अर्थ मूवमेंट की प्रतिनिधि वक्ता सुश्री विभा रावरिया ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझाने के लिए प्रभावी पॉवर पॉइंट प्रस्तुति और मनोरंजक वीडियो का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के लिए हम सब और हमारी दैनिक गतिविधियां जिम्मेदार हैं। ऊर्जा का अधिक उपभोग करने से कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है और धरती गर्म होती है। हमें कठोर निर्णय लेने होंगे, जैसे कि सिंगल-यूज प्लास्टिक को बंद करना, ऊर्जा का सदुपयोग करना, और दिखावा कम करना।
कार्यक्रम में प्राचार्य गिरीश सारस्वत, सुश्री विभा रावरिया, योगेश परमार, कीर्ति बैरागी, वरिष्ठ शिक्षक वैभव दुबे, ऋषिकांत देवड़ा, सुरेश बानिया, पलक विश्वकर्मा, इमरोज़ ख़ान, नेहा सिंह देवड़ा, भारती बैरागी, सारिका मंडलोई, फिरोज ख़ान आदि उपस्थित थे।

Author: MP Headlines



