सैलाना/रतलाम। व्योम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बीएससी 92-93 बैच के छात्रों को लेकर बन रही लघु फिल्म की अंतिम चरण की शूटिंग का कार्य जैसे ही पूर्ण हुआ सभी सहभागिता कर रहे पूर्व छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई।
फिल्म से जुड़े कलाकार तथा पूर्व छात्र संगठन के मीडिया प्रभारी डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय ने बताया कि फिल्म की अंतिम चरण की शूटिंग ग्राम इसरथूनी क्षेत्र में स्थित एक शानदार कॉटेज के ग्राउंड में तथा शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य द्वार एवं आंतरिक परिसर में संपन्न हुई। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश व्यास के निर्देशन में संपन्न हुई। अंतिम चरण की शूटिंग के दौरान उपस्थित रहकर सहभागिता करने वाले पूर्व छात्र कलाकारों में राम गोपाल लोधी ,देवेश व्यास,अनिल गोयल, डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय, राकेश जादौन अनिल शर्मा, अनिल मूणत,धरमचंद पाटीदार, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, मुकेश व्यास, राजेश पाटिल,यतींद्र जोशी, देव प्रकाश खेमचंदानी, अजय उपाध्याय, M H मंसूरी, गणतंत्र मेहता, यशपाल सिंह चौहान, प्रवीण मेहता, मधुबन मौर्य, दिलीप बिष्ट, सतीश माली, मुकेश राठौर आदि सम्मिलित थै।
शूटिंग के अंतिम चरण का समापन उल्लास पूर्ण वातावरण में सहभोज के साथ संपन्न हुआ। शॉर्ट फिल्म का जिस उत्साह एवं उल्लास पूर्ण माहौल में शानदार तरीके से आधुनिक तकनीक के साथ फिल्मांकन किया गया उसके पश्चात सभी लोग लघु फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Author: MP Headlines






