सैलाना। रतलाम जिले की सैलाना नगर परिषद के अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल ने मैसूर, कर्नाटक में प्रदेश नगर परिषद के अध्यक्षों को शासन द्वारा आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया था, जिसमें नगर विकास और प्रशासन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बता दे कि यह प्रशिक्षण शासन द्वारा समय-समय पर नगर परिषद के अध्यक्षों को दिया जाता है जिसमें नगर विकास के हितार्थ पर चर्चा कर प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु
- नगर विकास: प्रशिक्षण में तेजी से नगर विकास और समेकित विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
- महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा: कार्यक्रम में नगर विकास और प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
- नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता: प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, चैतन्य शुक्ल ने नगर में विकास के नए आयाम स्थापित करने की बात कही।
चैतन्य शुक्ला सैलाना नगर परिषद के अध्यक्ष हैं और उन्होंने 3 मतों से जीत हासिल की थी। वह कांग्रेस पार्टी से हैं और सैलाना नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा है । शुक्ला के अपने 3 वर्ष पूर्णता की ओर अग्रसर है। शुक्ला ने शासन द्वारा पिछले प्रशिक्षण में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Author: MP Headlines



