सैलाना। सैलाना नगर में नवरात्रि के अवसर पर विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर की कन्याओं के पूजन व कन्याभोज का विशाल आयोजन 27 सितंबर पंचमी शनिवार को विशाल कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम पूर्व विधायक रतलाम जिला ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में हर्ष विजय गेहलोत मित्र मंडल सैलाना द्वारा किया जा रहा है।
यह आयोजन रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर, देवरी चोक, सैलाना पर शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा,यह आयोजन समाज में नारी शक्ति के सम्मान, धर्म और संस्कारों के प्रसार के उद्देश्य से किया जाता है।

आयोजन समिति का आह्वान
आयोजन समिति के सदस्य जगदीश पाटीदार, अशोक आर. चौधरी, कृष्णा पाटीदार, मनीष माहेश्वरी, हेमंत कुमावत, विनोद धभाई, सुशील कसेरा अन्य समिति सदस्यों ने कन्याओं को अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Author: MP Headlines



