पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण नमन कर मोहलिया हनुमान मंदिर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में नवागत जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, जिला मंत्री कैलाशी चारेल व सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समस्त पदाधिकारियों द्वारा आज श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सेवा पखवाड़ा मनाते हुऐ अनुकरणीय कार्य किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ के आह्वान पर मोहलिया हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने श्रमदान कर मंदिर क्षेत्र की साफ-सफाई की। इसके बाद बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद आज के समय में अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का संकल्प दिलाया। मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसमें गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। जनपद अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री कैलाशी चारेल, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राका एवं मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को पंडित जी के विचारों से जोड़कर हम समाज को मजबूत बना रहे हैं।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार किसने की भूमिका पर जोर देने की बात कही जबकि मंडल महामंत्री सुनील राठौर ने युवाओं को प्रेरित किया। युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुकूल सोनी, अजजा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शैतान पटेल, बिट्टू ठाकुर ललित चंडालिया, ललित कसेरा, सुरेंद्र मेहता, सौरभ राका, नाथुलाल राठौर, प्रहलाद पाटीदार, रवि करोतिया,लखन चन्देल एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp