रावटी से भव्य पदयात्रा निकली कल पहुचेगी सातरूंडा माताजी

सैलाना। आज ग्राम रावटी से विशाल पद यात्रा निकली यह यात्रा प्रतिवर्षण अनुसार इस पाचवें वर्ष भी  ग्राम रावटी से मां कंवलका माता सातरुण्डा तक भव्य विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का आयोजन मां कंवलका ग्रुप रावटी द्वारा किया गया।

यह यात्रा अम्बे माता मंदिर रावटी से प्रारंभ हुई,जिसका ग्राम नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा की गई,पदयात्रा कल शुक्रवार को मां कंवलका सातरुण्डा मंदिर पहुचेगी यह माता रानी के दर्शन व पूजा अर्चना कर संपन्न होगी। इस यात्रा में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हनी गेहलोत सहित ग्राम के धर्म प्रेमी शामिल हुए।

यात्रा निकलने के बाद मुन्दड़ी में रात्री विश्राम होगा। 26 सितंबर 2025 को सुबह 10: बजे मुन्दड़ी से पदयात्रा पुनः प्रारंभ होगी और मां कंवलका सातरुण्डा मंदिर पर समापन होगा।

पदयात्रियों के लिऐ मां कंवलका ग्रुप रावटी की ओर से भोजन, नास्ता, चाय और फरियाली की व्यवस्था की गई है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp