शरद उत्सव पर महिलाओं व बालिकाओं ने हर्षोल्लास से खेला गरबा

सैलाना। सैलाना नगर में शरद पूर्णिमा का पर्व पर इस वर्ष भी बड़ेहर्षोउल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। प्रति वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए, नगर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक भव्य महागरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ओसिन परिसर में संपन्न हुआ, जहां सैलाना की गरबा प्रेमी महिलाओं और बालिकाओं ने डांडिया की थाप पर नाचते हुए रात को यादगार बना दिया। आयोजन की सफलता का श्रेय सैलाना अभिव्यक्ति साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था तथा अवंतिका महिला संघ संस्था को जाता है, जिन्होंने मिलकर इस भव्य गरबा नाइट का संयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा की गई, जिनमें एसडीओपी नीलम बघेल, धामनोद सीएमओ पूजा गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता प्रदीप उपाध्याय तथा जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल शामिल थीं। इन अतिथियों ने राधा-कृष्ण की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं की सांस्कृतिक भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन में अभिव्यक्ति साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष क्रांति जोशी, अवंतिका महिला संघ संस्था मर्यादित सैलाना की अध्यक्ष भावना पुरोहित, उपाध्यक्ष निर्मला भट्ट, पार्षद सुनीता पाठक सहित वरिष्ठ महिलाएं और नगर की समस्त महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में सैलाना की महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा खेला, जिसमें डांडिया की लयबद्ध थाप और भक्ति गीतों ने वातावरण को आध्यात्मिक और उत्सवी बना दिया। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां  महिलाएं  युवा बालिकाएं बच्चे एक साथ नाचते हुए नजर आऐ

जैसे ही रात्रि 12 बजे श्री राधा-कृष्ण भगवान की आरती की गई। इसके बाद सभी को महाप्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया गया, जो शरद पूर्णिमा की परंपरा के अनुरूप चंद्रमा की किरणों में रखी गई थी। इस प्रसादी ने आयोजन को और अधिक पवित्रता प्रदान की। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का गरबा कार्यक्रम विशेष रूप से यादगार रहा, सैलाना के स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि यह न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है, बल्कि महिलाओं को सामाजिक मंच प्रदान करके उनकी सशक्तिकरण में भी योगदान देता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp