परेशानी : गलियों और मोहल्लों में झुंड में घूमते आवारा कुत्ते बुजुर्गों, बच्चों और वाहन चालकों के लिए खतरा
सैलाना ।सैलाना नगर की गलियों व मोहल्लों में आवारा घूमते कुत्तों के झुंड से आमजनो में भय का माहौल, वही परेशानी का कारण भी बना रहता हैं। बुजुर्ग और बच्चों का घर से – बाहर घूमना इनके कारण मुश्किल हो गया है। नगर परिषद ने इन्हें पकड़कर कहीं बाहर भेजने या नियंत्रित करने की कोई ठोस योजना नहीं बनाई है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
वहीं वर्तमान में सर्दी का मौसम आरंभ होने के बाद भी नगर में मच्छरों का प्रकोप भी जारी है। इन समस्याओ के समाधान कि सख्त आवश्यकता है -इन समस्याओं पर विशेष बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाना चाहिए है। बुजुगों के लिए शाम – को बाहर घूमना और मंदिरों में दर्शन – के लिए जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के लिए भी ये कुत्ते खतरा बन गये है।

बना रहे हैं कार्ययोजना
सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने की कार्य योजना बनाई जा रही है। जल्द ही कुत्ता शेल्टर होम बनाकर इन आवारा कुत्तों को वहां रखा जाएगा। वही नगर में मच्छरों के प्रकोप से जल्द ही राहत मिलेगी।

आवारा कुत्तों से पूर्व में मासूम बच्चों को आवारा कुत्तों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आए दिन बच्चों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। गली, मोहल्लों और बाजारों में झुंड में घूमते कुत्ते दुपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। अक्सर ये वाहनों के पीछे झपटते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसक कारण आमजन परेशान हैं।
Author: MP Headlines


















