सैलाना। बिहार के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दिनभर से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष रहा शाम होते-होते NDA गठबंधन की 200 सीट पार होने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सैलाना नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर पर एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जोरदार आतिशबाजी की व एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संयोजक आईटी सेल शैतान सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, किशोर कसेरा, कुलदीप कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार, सौरभ राका, लखन चंदेल, संतोष धभाई, दिनेश आसरा, ईश्वर कुमावत, सुनील राठौर, दिनेश पाटीदार, राजेंद्र सिसोदिया, अनोखीलाल पाटीदार, सुनील पाटीदार, राजेश कसेरा, गोपाल चौहान, नाथूलाल राठौर सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines

















