सैलाना/ नांदलेटा। ग्राम नांदलेटा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस पर पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बाल- मेला लगाया। जिसमें बच्चों ने अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर दुकान लगाई, जिसका आनंद ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शाला स्टाफ,एवं बच्चों द्वारा लिया गया। आयोजन हेतु मेला समिति एवं निर्णायक समिति का भी गठन किया गया मेले का शुभारंभ संस्था प्राचार्य विट्ठल लाल बुज द्वारा फीता काटकर किया मेले में बच्चों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया । काफी उत्साह देखा गया।

बाबूलाल मकवाना, राघवेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह आर्य, अमरूलाल बोस, घनश्याम गायरी, प्रभु लाल डाबी, राकेश चितावले, राकेश गुप्ता,अशोक बैरागी, यज्ञ राज हरगौड़, इशरत जहां,राहुल निनामा, अनिल बैरागी का विशेष सहयोग रहा ।
Author: MP Headlines

















