बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी विधायक का प्रदर्शन

सैलाना। 15 दिसंबर को रतलाम जिले में आदिवासी विकासखंड बाजना में जिला प्रशासन ने 150 वी जयंती समारोह कार्यक्रम निर्धारित किया है आमंत्रण कार्ड में मुख्य अतिथि रतलाम शहर के विधायक और मंत्री चैतन्य कश्यप और विशेष अतिथि सांसद अनिता चौहान के नाम छपे हैं जहां विधायक सहित सभी अन्य क्षेत्र जनप्रतिनिधियो को नजर अंदाज किया गया।

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि 15 दिसंबर को बाजना के सरकारी स्कूल में बीजेपी के कार्यक्रम को नहीं होने देना है हमारी विधानसभा क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और मुझ सहित सभी जनप्रतिनिधियो का अपमान है। साथ ही सोशल मीडिया पर आमजन को सूचित किया कि सभी लोग डंडे झंडे के साथ अपनी तैयारी कर लेवे।

विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती कार्यरत में बीजेपी नेताओं और शासन प्रशासन के ख़िलाफ़ काले झंडे सहित चक्का जाम जैसे प्रदर्शन करेंगे ताकि आदिवासी समाज के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ अपमान न हो।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp