श्रद्धेय प्रभुदयाल गेहलोत जी  तप, तपस्या और त्याग की प्रतिमूर्ति थे, उनका जीवन हम सबके लिए  प्रेरणादायक है : जीतु पटवारी

मालवा के गाँधी, पूर्व मंत्री स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की जयंती दीप मिलन समारोह  गेहलोत की जन्मस्थली भग्गा सेहलोत में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच धूमधाम से मनाई

सैलाना/रावटी। गुरुवार को ग्राम रावटी में रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण के अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के तत्वावधान में स्व. श्री प्रभुदयाल गेहलोत जी के जन्मस्थान ग्राम भग्गा सेहलोत, तहसील रावटी (सैलाना) में मालवा के गाँधी के नाम से विख्यात पूर्व मंत्री की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विक्रांत भूरिया, रतलाम जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक  प्रताप ग्रेवाल, रतलाम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष  हर्ष विजय गहलोत,  शेखर गेहलोत ,  हनी गेहलोत, पारस सकलेचा, वालसिंह मेड़ा,  युसूफ कड़प्पा,  वीरेंद्र सिंह सोलंकी, श्रीराम  चौधरी,  जगदीश पाटीदार,  रायसिंह भूरिया, सुरतान डामर, शिवनाथ सिंह, प्रकाश डामर, दलसिंह डोडियार, श्रीमती प्रेमलता दवे,  मयंक जाट,  चेतन्य  शुक्ला, राजेश भरावा,  सुनील पोरवाल, पंकज राठौड़,  शंकर डिंडोर, अनिल गरवाल  अब्दुल मंसूरी  सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्व. प्रभुदयाल गेहलोत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री जीतू पटवारी ने कहा कि “स्व. गेहलोत जी ने हमेशा गरीबों, किसानों एवं आदिवासी समाज की सेवा को प्राथमिकता दी। वे सच्चे अर्थों में मालवा के गाँधी थे।” श्रद्धेय प्रभुदयाल गहलोत जी तप, तपस्या और त्याग की प्रतिमूर्ति थे, उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

जीतु पटवारी ने कहा गेहलोत जी ने कभी ऊंची बात किसी से भी नहीं कही। वहीं गेहलोत जी किसी से भी डरते नहीं थे। आपने कभी मंत्री बनने की लालसा नहीं रखी, आपका उद्देश्य केवल क्षेत्र के आदिवासी भाइयों का उद्धार कैसे हो, उनकी सेवा में समर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  ने स्व. श्री प्रभुदयाल गेहलोत जी के त्याग, तपस्या और आदिवासी समाज के लिए समर्पित जीवन को नमन किया। इस अवसर पर पटवारी ने देश की मोदी सरकार व प्रदेश की मोहन सरकार पर प्रहार करते हुए सभा में बैठे आमजनों को भाजपा सरकार क्या क्या कर रही है विस्तार से बताया।

श्री कांतिलाल भूरिया ने भी उनके योगदान की सराहना की। झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने युवाओं से अपील की कि वे स्व. गेहलोत जी के दिखाए मार्ग पर चलें और समाज सेवा को जीवन का ध्येय बनाएं। रतलाम जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी अपने विचार रखें।

हर्ष विजय गेहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। गेहलोत सा यही भग्गा सेहलोत में पढ़े है, यही उनकी कर्मभूमी रही है। वे हमेशा क्षेत्र की चिंता करते रहे और विकास करते रहे। सरोज सरोवर धोलावाड बनाया। आज रावटी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। यह कांग्रेस पार्टी की देन है।

हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि हम भी यहाँ पढ़े बाद में आगे पढ़ाई की व आगे बढे। आज भाजपा शासन हमारे आदिवासी भाइयों व सभी वर्गों के साथ अत्याचार कर रहे है। भाजपा शासन  हमारा आरक्षण छीन रही है आज युवा बेरोजगार पढ़े-लिखे घूम रहे हैं नौकरियां खतम कर रहे हैं। लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं भाजपा तानाशाह हो चुकी है। हमारी पार्टी कांग्रेस पार्टी है, हमारी मायआप है। वर्तमान में एसआईंआर हो रहा है, आप आपका मतदान सूची से नाम नहीं कटे इसका पूरा ध्यान रखे, नहीं तो कांग्रेस के लोगों के नाम काट देगे। जैसे कई मुददों पर प्रकाश डाला।


हर्षविजय गहलोत ने परिवार की ओर से इस कार्यक्रम में आये सभी रतलाम, शहर, ग्रामीण, सैलाना,सरवन, शिवगढ़, रावटी, बाजना क्षेत्र के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं व उपस्थित नेताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांतिलाल भूरिया सहित नेताओं ने हर्ष विजय गेहलोत, शेखर गेहलोत के बड़ी माताश्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया व आत्मीयता से संवाद स्नेहिल मुलाकात हुई।

कार्यक्रम का संचालन सैलाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण हुआ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp