नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन आहूत किया, सम्मेलन में 04 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए, नगर परिषद कार्यालय का नवीन भवन बनेगा

सैलाना। सैलाना नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को नगर परिषद सभाकक्ष में प्रातः आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता चैतन्य शुक्ला अध्यक्ष नगर परिषद द्वारा की गई। बैठक का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा किया गया।सम्मेलन में 04 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। नामांतरण प्रभारी द्वारा नामांतरण के 38 प्रकरण परिषद में प्रस्तुत किए गए जिनमें से 37 प्रकरण सर्व सम्मति से स्वीकृत किए गए एवं एक प्रकरण में आपत्ति प्राप्त होने से निरस्त किया गया।

दुकान नामांतरण के कुल 03 प्रकरण प्रस्तुत किए जिन्हें परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। शाखा प्रभारी प्रस्तुत कल्याणी पेंशन के 04 एवं वृद्धावस्था के 05 प्रकरणों को स्वीकृत करने पर सहमति व्यक्त की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा परिषद को अवगत कराया गया कि वर्तमान में नगर परिषद सैलाना कार्यालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में है, कार्यालय हेतु नया भवन बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। निकाय की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होने से संचित निधि में जमा राशि एवं शासन से प्राप्त अनुदान से कार्यालय भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, परिषद द्वारा सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया गया।

परिषद बैठक समापन के पश्चात सामान्य विषयों पर चर्चा की गई जिसमें अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की नियमानुसार कार्यवाही एक सप्ताह में की जावे।

बैठक में उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, राधा बद्रीलाल पाटीदार, चंदा दिनेश पारगी, कृष्णा रामप्रसाद चंदेल, पुष्पा ईश्वरलाल राठौड़, आशा किशोर कसेरा, विशाल धभाई, हेमलता धभाई, मंगलेश कसेरा सहित सभी शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp