सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा के अवसर पर आज विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई। रेली मैं उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं कर्मचारियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नारे लगाए।
रैली को प्रारंभ करने से पूर्व बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेना चाहिए। मात्र 25 वर्ष की उम्र में शहीद होने पर भी अपने कामों से उन्होंने भगवान का दर्जा प्राप्त किया। अतः हमें भी समाज हित में ऐसे काम करना चाहिए जिससे दुनिया हमें याद रखें।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉ अशोक रावत ने बताया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर वेस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली ओशिन ग्वाले को भी प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
Author: MP Headlines

















