सैलाना। शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई। गेहलोत एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती पर बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर पुष्प अर्पितकर कांग्रेस जनो ने साथ श्रद्धा और संकल्प के साथ नमन किया।
गेहलोत ने कहा “आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत—धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हम कोटि-कोटि नमन करते है। उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लिया आदिवासी अधिकारों, न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। उनके संघर्षों भरे जीवन हमे प्रेरणा देती है। उनकी विरासत हमें हर अन्याय के खिलाफ मज़बूती से खड़े रहने का साहस देती है।

गेहलोत ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि वे एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ (विद्रोह) का नेतृत्व किया और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्रीराम चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, दीपक पटेल, देवेंद्र सोलंकी, दिनेश सोनी, सद्दाम रंगरेज, रोहित सोनी आदि मौजूद थे।
Author: MP Headlines

















