जुलवानिया पंचायत के अधरशिला गांव में नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत, बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़  हमले से हुए घायल 

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को निर्वाचन कार्य के दौरान एक शर्मनाक घटना घटी। शिवगढ़ के नायब तहसीलदार रामकैलाश साकेत व BLO विक्रम सिंह राठोड़ पर  रावटी थाना क्षेत्र के जुलवानिया पंचायत के अधरशिला गांव में हुई।नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत, बीएलओ विक्रम सिंह राठौड़ घायल हुए।

अदरशिला गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम को मतदाता सूची संशोधन के निरीक्षण के दौरान हुई।

घायलों को तत्काल रावटी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, स्थिति स्थिर है। जिला कलेक्टर मिशा सिंह व एसडीएम तरुण जैन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अधिकारियों का हाल जाना और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “चुनावी ड्यूटी पर लगे अफसरों पर हमला असहनीय है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, अर्जुन सिंह सेमलिया, एसआई निशा चौबे व प्रेम सिंह हटीला एवं रावटी पुलिस टीम ने तीन हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सायसिंह (28 वर्ष, उमर), बापू ताड़ (55 वर्ष, ढोल फंटा, उमर)को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी शोकसिंह (31 वर्ष, उमर) फरार है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp