मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में बड़ा बदलाव, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष को सीधे चुनेगी जनता

भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक बदलाव को मंजूरी दे दी है। अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा होगा। यह निर्णय स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस निर्णय से किसी भी पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार थोपे नही जा सकेगे, जनता अपने पसन्दीदा उम्मीदवार चुन सकेगी।

कमलनाथ सरकार द्वारा पार्षदों को महत्व देते हुए पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जाता था जिसे मोहन सरकार ने बेहतरीन निर्णय लेते हुए सीधे जनता द्वारा अध्यक्ष चुनाव करवाने का फैसला लिया।

मुख्य बिंदु

  • नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा होगा।
  • इससे युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी और आरक्षण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।
  • प्रस्ताव को विधानसभा के आगामी सत्र में विधेयक रूप में पेश किया जाएगा।
  • राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराएगा।
  • 1 दिसंबर को गीता जयंती पर प्रदेशभर में 313 विकास खंडों में श्लोक पाठ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • मुख्यमंत्री के हालिया हैदराबाद दौरे से 36,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘पीएम श्री हेली सेवा’ औपचारिक रूप से शुरू हुई।
  • शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनके छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp