आबकारी विभाग ने आठ हजार रुपये की शराब पकड़ी

सैलाना। आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बागरियो की खेड़ी से एक महिला को अवैध रूप से ताड़ी विक्रय करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।महिला के कब्जे से 20 लीटर ताड़ी भी जब्त की है। वही दो अन्य लोगो के कब्जे से करीब 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है।

निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान  के तहत गुरुवार को वृत्त सैलाना के प्रभारी अधिकारी  चेतन वैद द्वारा क्षेत्र के बागरीयों की खेड़ी में सुजाता पति रमेश कोरवि के कब्जे से अवैध रूप  से  संग्रहित 20 लिटर ताड़ी, ग्राम भिलो की खेड़ी में विजय मुनिया  के कब्जे से 10 लिटर हाथ भट्टी मदिरा, राधा पति रत्नलाल चौहान के कब्जे से 10 लिटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल जब्त मदिरा कीमत 8000/- रुपए आंकी गई। एवं ग्राम अडवाणीया में अवैध मदिरा नहीं मिलने से खाली तलाशी  पंचनामा बनाया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, मीनाक्षी गुप्ता, अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक बन सिंह अहरे, वरुण चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp