एसडीएम के निर्देश के बाद सभी ठेला गाड़ी दुकानदारों को लोटाई: मनोज शर्मा
सैलाना। सैलाना नगर परिषद द्वारा बढ़ते अतिक्रमण को लेकर थाने के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बहार मुख्यमार्ग पर लगने वाली पानी पूरी, चाय की ठेलागाड़ियों की जप्ती के बाद रविवार को प्रारम्भ हुआ धरना शाम को कलेक्टर व एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन के बाद समाप्त हो गया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत, मजदूर संघ अध्यक्ष नाथूलाल राठौड़ के साथ साथ जिला पंचायत प्रतिनिधि चंदू मईडा ने भी धरना स्थल पहुंचकर नगर परिषद की कार्यवाही को अवैध बताया।
शाम को ठेला विक्रेता रोहित विश्वकर्मा, संजय राम चरण, नाथु राठोड,हर्षित जैन, दशरथ वेरिया, ,रंजीत सिंह, जितेंद्र, सुरेश, नवाज चौधरी, तरुण बुरा, रामकृष्ण शर्मा, रिंकू चौधरी ने उक्त ज्ञापन नायब तहशीलदार मोहम्द अली को सौंपकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित आदेश के रात में ठेलागाड़ियों को जब्त कर नगर परिषद परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। ज्ञापन के बाद वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर देर रात्रि को सभी ठेला गाड़ी व्यवसाइयो को बिना कोई चलानी कार्यवाही के आगामी कार्यवाही तक लोटाई गईं जिन्होने पुनः नियत स्थान पर खड़ी कर ममंगलवार से अपना व्यवसाय चालू कर देगें।
सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया की एसडीएम तरुण जैन के निर्देश पर सभी दुकानदारों की ठेलागाड़ी छोडी है व्यवसाइयो के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएंगा। परिषद नियमानुसार सूचनापत्र जारी कर आगे की कार्यवाही करेंगी।
Author: MP Headlines

















