सैलाना । शासकीय महाविद्यालय सैलाना द्वारा अपने क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्र 2025 – 26 के लिए कॉलेज चलो अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जा रही है।
प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार के निर्देशन में 1 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलने वाले कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत ई – प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियां, छात्रवृतियां, कॉलेज में उपलब्ध सुविधाएं जैसे विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, विधायक द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास, खेल सुविधाएं ,कॉलेज द्वारा
विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां, व्यक्तित्व विकास हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोजेक्ट कार्य एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित कक्षाएं, विज्ञान प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रम, जैविक एवं विद्यावन, अजा- जजा विद्यार्थियों को निशुल्क स्टेशनरी एवं पुस्तकों का वितरण आदि की जानकारी नोडल अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान, प्रो भूपेंद्र मंडलोई एवं डॉ हेमलता बामनिया द्वारा विद्यालयों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को प्रदान की जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों से कॉलेज का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने का भी आग्रह किया जा रहा है।
सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिण्डा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवं एकलव्य उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्रसिंह गंगवाल एवं अध्यापिका शेहला खान मैडम का इसमें सहयोग प्राप्त हुआ।
Author: MP Headlines


















