रतलाम। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष गहलोत के इस्तीफा की खबर जैसे ही मिली गहलोत समर्थन एवं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में अचरजता महसूस कि।कांग्रेस संगठन में मंगलवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को प्रेषित किया है।
हर्षविजय गेहलोत द्वारा भेजे गए इस्तीफे में स्पष्ट किया गया है कि पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सैलाना के प्रति जिम्मेदारियों के कारण वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इन्हीं कारणों को आधार बनाते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।
इस्तीफा पत्र क्रमांक 76/2025 दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भेजा गया है। पत्र में उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताते हुए अपनी असमर्थता व्यक्त की है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां और पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। अब देखना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम जिले के केद्दावर नेता को क्या सन्देश देगे।
Author: MP Headlines


















