सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 8 हजार 579 मतदाता हुए बाहर, एस आई आर का कार्य हुआ पुर्ण,
सैलाना। रतलाम,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देशभर में शुरू एस आई आर व अन्य चुनावी कार्यो से निपटने के पश्चात सैलाना विधानसभा क्षेत्र का फिलहाल फाइनल आंकड़ा सामने आ गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार 830 मतदाता शेष बचे हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 4 हजार 71 है, एवं महिला मतदाता 1 लाख 6 हजार 759 है। 4 नवंबर से शुरू यह प्रक्रिया रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम तरुण जैन के निर्देशन में सैलाना में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 8 हज़ार 579 मतदाता ए एस डी आर माने गए। ए एस डी आर का मतलब या तो मतदाता अनुपस्थित है, कहीं अन्य शिफ्ट हो चुका है, या उसकी मृत्यु हो चुकी है, या उनकी दोहरी प्रविष्टि है। इन चार कारणों से मतदाता को सैलाना विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से बाहर किया गया। इनका आधिकारिक आंकड़ा 8 हजार 579 बताया गया है।
118 मतदाता की मैपिंग नहीं हुई-
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में 118 मतदाता ऐसे हैं, जो नो मैपिंग साबित हुए। इनके कोई भी दस्तावेज 2003 से 2025 में मेच नहीं हुए। इसलिए इन्हें भी फिलहाल मतदाता सूची से दूर रखा गया है। हालांकि 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 तक पुनः इस अभियान के तहत अपने अपने मतदान केंद्र पर कार्यालय समय में उपस्थित होकर ऐसे मतदाता भी पुनः अपने दस्तावेज ले जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 11 दस्तावेज लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचना होगा।
22 जनवरी तक चलेगा पुनः अभियान-
आधिकारिक जानकारी के अनुसार एस आई आर ओर ए एस डी आर की माथा पच्ची से बेहतर तरीके से निपटने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक पुनः नवीन मतदाताओं को जोड़ने सहित दावा आपत्ति कार्य भी चलेगा। 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिसे लोकसभा व विधानसभा के लिए अंतिम माना जाएगा।बहरहाल 23 दिसंबर आज प्रकाशित ये मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन है।
अब सैलाना नगरीय क्षेत्र की स्थिति-
सैलाना नगरीय क्षेत्र में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन में 4 हजार 475 पुरुष मतदाता, एवं 4 हजार 622 महिला मतदाता शामिल है। नगरी क्षेत्र में एएसडीआर मतदाताओं की संख्या 498 है। जो मतदाता सूची से बाहर किए गए।
Author: MP Headlines


















