आमने-सामने की भिड़ंत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 

कार में राजस्थान बांसवाड़ा के चार लोग सवार थे

सैलाना। रविवार को  रतलाम बांसवाड़ा रोड साई मन्दिर के पास ट्रक कंटेनर और अर्टिका कार की आमने सामने भिड़ंत में अर्टिका सवार लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस से रतलाम अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया। सड़क पर आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर मार्ग भी अवरूद्ध हो गया था। मार्ग पर आवागमन सुचारू हेतु वाहनों को क्रैंन मशीन से हटवाया गया है। घटना रविवार सुबह की है।

जानकारी के अनुसार सुबह 11:30 बजे सैलाना की ओर से चार पहिया वाहन अर्टिका  आरजे 03. यूए. 6350 सैलाना की और से रतलाम तरफ जा रही थी तभी धामनोद बायपास रोड पर संजय कालोनी के पास रतलाम से सैलाना की और जा रहे एक ट्रक कंटेनर टीजी 07 यू 3425 से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, आमने-सामने की भिड़ंत में कार बुरितरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में राजस्थान बांसवाड़ा के चार लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चे भी थे। जिन्हें लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से रतलाम उपचार हेतु पहुंचाया गया है। समाचार लिखे जाने के समय। सुचना मिलते ही पुलिस थाना सैलाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और रास्ता सुचारू रूप से शुरू करवाया कर दुर्घटना के संबंध में मौके पर जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp