रतलाम 4 अप्रैल/जन कल्याणकारी सरकार द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासकीय अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं एवं चिकित्सा उपकरणों की सुविधाएं निरंतर प्रदान की जा रही है। जिससे की गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों का समय पर उपचार कर उन की जान बचाई जा सके। सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय में शासन की गहन चिकित्सा इकाई में ब्रेन स्ट्रोक के मरीज का समय पर उपचार कर उसकी जान बचाई जा सकी।
मरीज ताज मोहम्मद निवासी अशोक नगर रतलाम को 26 मार्च को जिला चिकित्सालय रतलाम की ओपीडी से गम्भीर स्थिति में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया था। मरीज की जांच करने पर पता लगा की मरीज को लकवा है । गम्भीर स्थिति को देखते हुए आई सी यू में मौजूद डॉ अंकित जैन ने मरीज का गंभीर हालत में एम आर आई करवाया। एम आर आई में पाया गया कि मरीज को सी वी ए ब्रेन स्ट्रोक हैं गंभीर स्थिति में होने के कारण उसके जीवित रहने की संभावना बहुत कम थी।
मरीज के बेटे ने बताया कि वह गहन चिकित्सा इकाई की सभी सेवाओं से बहुत संतुष्ट है। मरीज से सम्बंधित सभी दवाई, गोली, इंजेक्शन अस्पताल से उपलब्ध करवाए गए। शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद।
Author: MP Headlines












