केदारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सैलाना। महाशिवरात्रि पर्व पर सैलाना नगर व क्षेत्र शिवमय हो उठा। नगर के बांसवाड़ा रोड स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर एवं गोविंद कुंड पर स्थित शनिदेव मंदिर गोविंद कुंड को मंदिर समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते शिवालय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बने रहे।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के देवालयों में प्रातःकाल से ही भगवान शिव का अभिषेक, रुद्राभिषेक, विशेष पूजन-अर्चना एवं आराधना का क्रम आरंभ हुआ, जो दिनभर जारी रहा। शाम को नीलकंठेश्वर महादेव की सैलाना नगर में बेंड बाजो के साथ बारात निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः बारात नीलकंठेश्वर मन्दिर पहुँची ,जहाँ महादेव जी की महाआरती की गई जिसमे धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,जिससे वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। महाआरती उपरांत श्रद्धालुओं को फरियाली प्रसादी वितरित कि गई। बता दे की आज सोमवार 16 फरवरी को नीलकंठेश्वर महादेव व शनिदेव मन्दिर के सयुक्त तत्वधान में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा , जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होगे ।

शिवरात्रि के इस पर्व पर नगर के शीतला माता लक्ष्मी गली की महिलाओ द्वारा भगवान शिवशंकर माता पार्वती भोलेनाथ की बारात निकाली जिसमें बच्चों ने भोलेशंकर पार्वती का रूप धारण किया गया था। यह बारात शीतला माता से प्रारंभ होकर नाला रोड सदर बाजार होते हुए पुनः शीतला माता मंदिर पहुंची महिलाओं द्वारा बारात का अभिनंदन स्वागत सत्कार आरती की गई।

केदारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
रविवार को प्रातःकाल होते ही शिवगढ़ मार्ग एवं सरवन मार्ग स्थित दोनों केदारेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना रहा। विशेष रूप से रतलाम जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सैलाना पहुंचे, जिससे नगर में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्वितीय संगम देखने को मिला। महाशिवरात्रि पर्व पर सैलाना के शिवालयों में उमड़ी आस्था की यह लहर क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और श्रद्धालुओं के अटूट आस्था का सजीव प्रमाण।
महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुऐ, सैलाना प्रशासन,व पुलिस प्रशासन द्वारा नगर एवं केदारेश्वर महादेव मंदिर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
Author: MP Headlines


















