सैलाना/रतलाम। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को समर्पित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी निबंध एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से “मां” और “प्रकृति” के भावनात्मक संबंध को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के बजट पर प्रधानमंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम एवं बजट 2026 क्विज में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। साथ ही खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर शेहला खान, विद्या जोशी, मालती शर्मा, रामसिंह भाटी, संदीप कुंडू, भगत सिंह, दुर्गाशंकर मोयल, प्रीति चरपोटा एवं अंकुर राणा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
स्पर्धा परिणाम
चित्रकला स्पर्धा में प्रथम – महिपाल सिंह, द्वितीय – आराधना मईड़ा, तृतीय – तुलसी मईड़ा व निबंध स्पर्धा में प्रथम – रणवीर सिंह राणा, द्वितीय – राधिका पारगी, तृतीय – हर्षित मालीवाल रहे।
चित्रकला स्पर्धा के निर्णायक शैलेंद्र कुमार रहे, जबकि हिंदी निबंध स्पर्धा की निर्णायक ललिता चौहान एवं विद्या जोशी रहीं।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, मातृ सम्मान और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से दिया गया यह संदेश न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव छोड़ गया।
Author: MP Headlines
















