सैलाना/रतलाम। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 88 पंचायत समितियों के गठन के साथ स्थानीय स्वशासन को नई मजबूती मिली है। यह पहल गांव-गांव तक विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर पंचायत समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं जिम्मेदार प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। संगठन के कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से तालिकानुसार ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, पूर्व विधायक सैलाना ने कहा कि “गांव मजबूत होंगे, तभी विधानसभा सशक्त बनेगी।” उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी आदरणीय राहुल गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्यकुशलता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (म.प्र.) द्वारा जारी आदेश क्रमांक 09/2026, दिनांक 18.02.2026 के अनुसार यह गठन किया गया है। जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते सैलाना क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष व जिम्मेदार प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दी गई हैं।
Author: MP Headlines
















