सुख शक्ति धाम में NSS स्वयंसेवकों का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण संपन्न

रतलाम। स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रतलाम स्थित एकमात्र सुख शक्ति धाम परिसर का भ्रमण कर वहां के सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों ने NSS के मूल मंत्र “Not Me But You” की भावना को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक जागरूकता के महत्व पर विचार-विमर्श किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आध्यात्मिक चिंतन का विकास करना रहा।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन मेहसन, डॉ. रवि प्रकाश जोशी एवं डॉ. संजीवन वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp