चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदान

धामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान एवं “एक पौधा माँ के नाम” लगाने का संकल्प दिलाया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कुल 34 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अजय डिंडोर, चौकी प्रभारी आनंद बागवान, आजाद क्लब अध्यक्ष निलेश सोनी, युवान वेलफेयर अध्यक्ष डॉ. अविनाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनीष पालीवाल, भाजपा नामली मंडल महामंत्री तेजेंद्र सिंह शक्तावत, वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद नीलम जितेंद्र सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय डिंडोर, पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश माली, नगर परिषद राजस्व अधिकारी सचिन चोरे, शुभम जैन सहित जिला चिकित्सालय रतलाम के रक्त केंद्र की टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम का संचालन आजाद क्लब के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मार्गदर्शक महेश जैन ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp