सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सैलाना नगर जय मातादी के जयघोष, भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। सारथी मित्र मंडल द्वारा आयोजित यात्रा रविवार को दोपहर पश्चात भव्य पैदल यात्रा नगर में निकली, जिसमें हजारों भक्त महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए।
यात्रा के पूर्व माता श्री कालिका माता मंदिर पर भक्तों ने माताजी की पूजा अर्चना आरती कर यह यात्रा आरंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से डीजे बैंड एवं ढोलक के साथ निकली, इस यात्रा में प्रमुख संत रतलाम से देव स्वरूपानंद जी महाराज,, गुजरात से आत्मानंद गिरि जी महाराज, अड़वानीया से हिंदू रतन स्वामी आनंद गिरि जी महाराज, सुजालपुर से सेवानंद जी महाराज, कृपानंद जी महाराज प्रकाशन गिरी जी महाराज नाथ बाबा और भी अन्य संतों ने इस यात्रा में भाग लिया। वहीं केशु निनामा, जीवन सिंह शेरपुर मय मित्र मंडलों के साथ शामिल हुए।


यात्रा का स्वागत बस स्टैंड, भाजपा मंडल अध्य्क्ष पंकज राठौर मित्र मंडल, कमलेश कसेरा यूनिवर्सल मित्र मंडल, मस्जिद चौराहा पर पूर्व पार्षद राम प्रसाद चंदेल मित्र मंडल, सदर बाजार स्थित पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत मित्र मंडल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, युवानेता हनी गेहलोत मित्र मंडल द्वारा संतो को पुष्पमाला पहनाकर पैदल यात्रियों पर पुष्प वर्षा की। पैलेश चौराहें पर वार्ड क्रमांक 2 पार्षद प्रतिनिधी प्रशांत मांडोत द्वारा यात्रियों को ठंडाई से स्वागत किया, इसी तरह दिलीप मार्ग में पार्षद विशाल धभाई मित्र मंडल द्वारा यात्रियों को ठंडाई वितरित कर स्वागत किया। श्याम प्रेमी मित्र मंडल द्वारा पुष्प वर्षा की गई, यात्रा का नगर के अंतिम छोर पर संतोष धभाई मित्रो द्वारा ठंडी छाछ यात्रियों को पिलाई गई।

पैदल यात्रा शिवगढ़ रोड़ होते हुए मां गढ़खंखई राजापुरा माताजी के किये रवाना हुई। देर रात्रि को यात्रा के प्रथम चरण में श्रद्धालु शिवगढ़ पहुंचे, जहां सभी यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। कुछ समय आराम कर, पुनः यात्रा प्रारंभ हुई, जो छावनीझोडिया मार्ग से होते हुए सोमवार भोर सवेरे मां गढ़खंखई माताजी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत मा गढ़खंखई माताजी के दर्शन कर दर्शन-पूजन के साथ यात्रा का समापन हुआ। सारथी मित्र मंडल द्वारा इस विशाल यात्रा में शामिल हुए सभी भक्तजनों का आभार धन्यवाद प्रकट किया। वं सभी यात्रियों को वाहन व्यवस्था से वापस सैलाना लाया गया।
Author: MP Headlines


















