सैलाना। मानवता की सेवा का सशक्त संदेश देते हुए सैलाना नगर में सरकार ग्रुप सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 22 मार्च 2026 को एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सगस बावजी मंदिर (धामनोद रोड) के पीछे स्थित रीनू पावर प्लांट परिसर, पुरानी जिनिंग फैक्ट्री में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ।
शिविर में नगर सहित आसपास के आदिवासी अंचलों से आए युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। “रक्तदान महादान” की भावना को चरितार्थ करते हुए कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।संस्था के समाजसेवी सुनील निनामा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से किया गया। चिकित्सकीय टीम का सराहनीय योगदान शिविर में मेडिकल टीम ने पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ रक्त संग्रहण किया।
टीम में शामिल रहे—
डॉ. शैलेन्द्र डांगे (मेडिकल ऑफिसर) लैब टेक्नीशियन: कमलेश यादव, सुनील कुमावत, विजय सोनीनर्सिंग ऑफिसर: पूजा भाभर, चन्दा अडकुते,वार्डबॉय: लक्ष्मण कुलेरा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रक्तदान के लाभों की भी जानकारी दी गई।
समाजसेवियों का मिला भरपूर सहयोग
इस पुनीत कार्य में प्रमोद जैन सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।आभार और प्रेरणा सरकार ग्रुप सेवा संस्थान ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
Author: MP Headlines












