श्रीराम के प्राकट्य उत्सव पर  भक्ति और आस्था के साथ मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

सैलाना। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर सैलाना नगर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का मंदिरो में आना-जाना रहा, नगर में “जय श्रीराम” के उद्घोष की गूंज रही।

नगर के प्रमुख श्री रघुनाथद्वारा मंदिर सहित सभी मंदिरों में प्रातःकाल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा भावपूर्वक सुंदरकांड पाठ किया गया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भक्तजन पूरे दिन भगवान श्रीराम के भजनों में लीन रहे।

दोपहर ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम के प्राकट्य के शुभ क्षण पर नगर के प्राचीन श्री चिंता हरण गणपति नाथ मंदिर पर विशेष महाआरती की गई यहां श्रीगणेश जी को विशेष सँगारित किया गया था, ईसी तरह नगर के सभी मंदिरों में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान मंदिर परिसर घंटों, शंखनाद और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आरती में भाग लिया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने धर्मलाभ प्राप्त किया। रामनवमी के इस पावन अवसर पर नगर के हर मंदिर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp