सैलाना। रतलाम प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री उज्जैन एवं वर्तमान में मिशा बंदी लोकतंत्र सेनानी प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने समय निकालकर सैलाना नगर का आत्मीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदी स्वर्गीय श्रेणिक जी चंडालिया एवं शांतिलाल संघवी के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इसके पश्चात भौमिक जी शांतिलाल संघवी के सुपुत्र प्रदीप संघवी के निवास पहुंचे, जहां नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं वंदन किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज राठौर ने उन्हें श्रीमद्भगवद् गीता भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सैलाना में नव-नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर तपन भौमिक ने सभी नव-नियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं जनसेवा के कार्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र सेनानियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करती रही है और उनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज राठौर, रवि चंडालिया, वर्दीचंद पाटीदार, नाथूलाल, रवि शर्मा, प्रशांत मांडोत, सुनील राठौर, शेर सिंह, अजय दायमा, राहुल पाटीदार, कुश मेहता, अजय कुमावत, माखन सिंह, अतुल गौड़ सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भौमिक के इस दौरे ने न केवल संगठनात्मक सक्रियता को मजबूती दी, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ उनके जुड़ाव को भी और अधिक सुदृढ़ किया।
Author: MP Headlines












