रतलाम 5 अप्रैल/परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 10 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 42,000 रुपये का विक्रय किया गया। श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद 5180 रुपये का , श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध सहित जैविक उत्पाद 1500 रुपए के, श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति का गेहूं 1200 रुपए का, दिलीप पाटीदार ने घी एवं दूध उत्पाद 10000 रुपए के, नरसिंह कालजी द्वारा हरी सब्जियां 1600 रुपए की श्री राजेंद्र सिंह द्वारा 1000 रुपए के उत्पाद विक्रय किए गए
जैविक हाट बाजार में कुल 63,320 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
Author: MP Headlines


















