आपातकाल दिवस पर भोपाल में होगा सम्मान, 94 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी शांतिलाल संघवी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सैलाना/इंदौर।सैलाना के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी एवं “मीसा बंधु” के नाम से विख्यात शांतिलाल संघवी 26 जून को भोपाल में आयोजित “आपातकाल दिवस” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति रहेगी, वहीं संघवी का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

वर्तमान में इंदौर में अपने ज्येष्ठ पुत्र प्रवीण संघवी के साथ निवासरत 94 वर्षीय संघवी से लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने उनके निपानिया स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने संघवी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि शांतिलाल संघवी आपातकाल के दौरान पूरे 19 माह जेल में रहे थे। मुलाकात के दौरान तपन भौमिक ने उनके साथ उन संघर्षपूर्ण दिनों की स्मृतियों को भी साझा किया, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस और समर्पण की कहानी बयां करती हैं।

चित्र विवरण: तपन भौमिक, शांतिलाल संघवी (मीसा बंधु) एवं उनके पुत्र प्रवीण व प्रदीप संघवी के साथ इंदौर स्थित निवास पर।
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp