सैलाना। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद जनपद सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम तरुण जैन द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। साथ ही मॉडल स्कूल की बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, जनपद सदस्य सुभाष भाभर, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines

