सैलाना सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर के स्थानांतरण पर दी बिदाई

सैलाना। विभाग में रहते अधिकारी की कार्यप्रणाली व निष्ठा ही उसकी सेवा कार्य की कुंजी मानी जाती है, वही आमजन के प्रति उसका व्यवहार लम्बे समय तक याद किया जाता है उक्त उद्बोधन कृषि उपज मंडी सचिव गुमान सिंह भयडिया,  वरिष्ठ पेंशनर्सजगदीश पटेल व व्यापारी एसोसियन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने बतौर मुख्य अतिथि  सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रेमसिंह डिंडोर के जलगाव (महाराष्ट्र )स्थानांतरण होने पर बैंक के ग्राहक परिवार द्वारा आयोजित बिदाई समारोह में व्यक्त किए।

चिराग चंडालिया व बैंक परिवार द्वारा स्थानांतरित अधिकारी का शाल श्री फल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को पत्रकार संजय शर्मा, पटेल मेडिकल के संचालक समरथ पाटीदार, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्र रांका व बैंक उप प्रबंधक अमित नरानिया, केशीयर मुकेश सिंह राठौड़ ने भी सम्बोधित करते  हुए श्री डिंडोर की कार्यप्रणाली को सराहा गया। हेमंत कुमावत, मोहित मुरेरा, नितेश राठौर, अकरम खान, पीयूष जुयल, शशांक श्रीवास्तव, जगदीश खराड़ी आदि उपस्थित थे।  आभार केशीयर मुकेश सिंह राठौर ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp