शानदार सफलता: सैलाना के दोनों सांदीपनी विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

सैलाना। मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड  द्वारा आज दसवीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इन परिणामों में रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

सैलाना नगर के बायपास रोड स्थित संदीपनी विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

विज्ञान संकाय (12वीं):
विज्ञान संकाय में कुल 41 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 40 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 34 प्रथम श्रेणी एवं 2 द्वितीय श्रेणी में रहे। 4 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार विज्ञान संकाय का कुल परिणाम 90% रहा। संकाय में माहीनूर खान ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कला संकाय (12वीं):
कला संकाय में 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 19 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि 5 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। संकाय का कुल परिणाम 88% रहा। सविता मईडा ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं परिणाम:
कक्षा 10वीं में 78 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 67 उत्तीर्ण रहे। 59 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 8 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि 11 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कुल परिणाम 86% रहा। अखिलेश पाटीदार ने 96% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत एवं समस्त शिक्षकों ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही वे यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।

सैलाना के उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट, 90% से अधिक सफलता

सैलाना नगर के उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार परीक्षा परिणाम देते हुए अपनी गुणवत्ता एक बार फिर सिद्ध की है। विद्यालय का समग्र परिणाम 90% से अधिक रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

कक्षा 10वीं का परिणाम
कक्षा 10वीं में कुल 60 विद्यार्थी पंजीकृत एवं सम्मिलित हुए, जिनमें से 54 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 47 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में रहे। कुल परिणाम 90% दर्ज किया गया। कक्षा में शिवानी राठौड़ ने 90.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कक्षा 12वीं का परिणाम
कक्षा 12वीं में 65 विद्यार्थी पंजीकृत एवं सम्मिलित हुए, जिनमें से 56 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 86.15% रहा।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन इस प्रकार रहा—
*कला संकाय:* 20 में से 14 विद्यार्थी उत्तीर्ण
*वाणिज्य:* 7 में से 6 विद्यार्थी उत्तीर्ण
*कृषि:* 23 में से 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण
*विज्ञान:* 15 में से 14 विद्यार्थी उत्तीर्ण

कक्षा 12वीं में लोकेश पाटीदार  ने  86.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अपने परिवार को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp