रिंगनोद के पीएम श्री शासकीय एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

रतलाम। रतलाम जिले की जावरा तहसील के पीएम श्री शासकीय एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालय, रिंगनोद का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 84.7% तथा कक्षा 10वीं का परिणाम 84.06% दर्ज किया गया। कक्षा 12वीं के 18 विद्यार्थियों का लैपटॉप योजना हेतु चयन होना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

कक्षा 12वीं (कला संकाय) के टॉपर्स में कविता (पिता मोहनलाल), विकास भाटी (पिता बागदीराम) एवं अल्फेज खान (पिता मोहम्मद रफीक) शामिल रहे।

कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के टॉपर्स में तिलक जोशी (पिता संजय जोशी), अर्जुन (पिता मांगीलाल) एवं गायत्री धाकड़ (पिता सत्यनारायण) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतुक्षा गेहलोत पिता प्रवीण गेहलोत कक्षा 10 में 91.60%

कक्षा 10वीं के टॉपर्स में प्रतुक्षा (पिता प्रवीण गेहलोत), पुष्पा (पिता बालाराम) एवं तमन्ना बी (पिता बाबर खान) का नाम प्रमुख रहा।

पुष्पा पिता बालाराम कक्षा 10 में 90.20%

विद्यालय के परिणामों में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत भी सराहनीय रहा। कक्षा 10वीं में 63.76% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 12वीं कला संकाय में 75% एवं विज्ञान संकाय में 68% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp