18 अप्रैल को सैलाना के विवेकानंद कॉलोनी में होंगे कबीर गायन

सैलाना। विवेकानंद कॉलोनी में निवासरत शिक्षक दिलीप सिंह भाभर ने अपने पुत्र के विवाह के अवसर पर एक अनोखा प्रयोग करने का मन बनाया है। उन्होंने धर्मालुओं व आम जनों के लिए प्रसिद्ध कबीर गायक की प्रस्तुति कार्यक्रम भी विवाह के अवसर पर आयोजित किया  है।

शिक्षक भाभर ने बताया कि 18 अप्रैल को उनके पुत्र के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर महंत श्री ईश्वर दास जी शास्त्री साहेब कबीर आश्रम रामगढ़ बगीचा पेटलावद जिला झाबुआ एवं राष्ट्रीय एवं दूरदर्शन कबीर गायक तारा सिंह (डा.सा.) इंदौर के श्री मुख से सत्संग व भजनों की प्रस्तुति उपस्थित मेहमानों एवं नगर वासियों के लिए देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शिक्षक भाभर ने सर्वधर्म समभाव की सद् इच्छा से यह कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने सभी सर्वधर्म संभाव प्रेमियों से अपील की है कि अपने परिवारजनों सहित 18 अप्रैल को शाम को इस कार्यक्रम में अवश्य शिरकत करे।

MP Headlines
Author: MP Headlines