सैलाना। सैलाना नगर अपनी परोपकार और जनसेवा की परंपरा के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। इसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए सैलाना सरोकार ग्रुप ने भीषण गर्मी के बीच एक सराहनीय पहल की है। ग्रुप द्वारा नगर में संचालित सभी प्याऊ स्थलों पर मीठे पेयजल की नियमित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।
नगर में विभिन्न संस्थाओं और निजी व्यक्तियों द्वारा गर्मी के मौसम में बाहर से आने वाले नागरिकों और राहगीरों के लिए प्याऊ (पेयजल व्यवस्था) लगाई जाती है। इस पुनीत कार्य को और मजबूत करने के उद्देश्य से सैलाना सरोकार ग्रुप 18 अप्रैल से प्रतिदिन एक बार सभी प्याऊ स्थलों पर जल संग्रह के लिए रखी नांदों को मीठे जल से भरने की सेवा निशुल्क प्रदान करेगा।
ग्रुप ने नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं एवं निजी प्याऊ संचालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने प्याऊ की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि इस सेवा को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इस सेवा से न केवल राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि नगर की परोपकार की परंपरा को भी नई मजबूती मिलेगी।
संपर्क हेतु:
बाबूलाल पाटीदार (व्यवस्था प्रमुख) – 9907811839
विश्राम जी (टैंकर संचालक) – 9617971107
Author: MP Headlines

















