भगवान परशुराम जयंती पर सैलाना में भव्य महाआरती, ब्राह्मण समाज ने दिया धर्म व आदर्शों पर चलने का संदेश

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आज रविवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर के श्री चैतन्य हनुमान मंदिर, घंटाघर चौराहे पर (ब्राह्मण) समाजजनों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान परशुराम जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर चौराहे पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की महाआरती संपन्न करवाई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने अपने उद्बोधन में भगवान परशुराम जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य का साथ देने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के सफल संचालन में ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp