विश्व होम्योपैथी सम्मेलन में डॉ श्वेता जैन सम्मानित

सैलाना/ रतलाम। डॉ श्वेता आनंद जैन को विश्व  होम्योपैथी के चौथे  सम्मेलन जो लंदन में आयोजित हुआ था उसमें  बांझपन विषय में विशेष योगदान पर सम्मानित किया गया। डॉ श्वेता को यह अवार्ड  ब्रिटेन की सांसद शिवानी राजा के हाथों प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर डॉ श्वेता जैन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने विषय पर प्रस्तुतीकरण का अवसर मिला।

उल्लेखनीय है कि डॉ श्वेता जैन  डॉ कमला बोहरा की बेटी है जिन्होंने ने सैलाना शासकीय चिकित्सालय में वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थी। डॉ कमला बोहरा स्वयं महिला रोग विशेषज्ञ थी और उनकी बेटी ने भी इसी विषय में विशेष उपलब्धि से अपना सैलाना ओर देश का नाम रोशन किया है। डॉ श्वेता जैन  की  प्रारंभिक पढ़ाई सैलाना में ही हुई ।

डॉ श्वेता वर्तमान में रतलाम में स्वयं के क्लिनिक पर अपनी सेवाएं दे रही है, उनके पति आनंद जैन भी डॉक्टर है। और सैलाना में अपनी चिकित्सा सेवाएं देते हे । डॉ श्वेता की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रो ने बधाई दी और इसी तरह अपने क्षेत्र में ओर सफलता पाने की शुभकामनाएं प्रेषित की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp