घोड़ाखेड़ा कांग्रेसी सरपंच बाप पार्टी में शामिल

सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बाजना अंचल की राजनीति में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत घोड़ाखेड़ा (तहसील बाजना) के सरपंच लक्ष्मण मुनिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें पीला गमछा पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया। इस मौके पर विधायक डोडियार ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और क्षेत्रीय विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लगातार युवाओं और जनप्रतिनिधियों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है।

वहीं, लक्ष्मण मुनिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से निराश थे और विधायक डोडियार के जनहितैषी कार्यों व आदिवासी समाज के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर उन्होंने बाप में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब वे पूरी निष्ठा से आदिवासी समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp