बुलडोजर पर निकली बारात, दूल्हे का अंदाज़ बना जिलेभर में चर्चा का विषय!

सैलाना। आपने घोड़ी, कार या सजी-धजी बग्घी पर दूल्हे को सवार होते तो खूब देखा होगा, लेकिन सैलाना क्षेत्र में एक ऐसी अनोखी बारात निकली जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। समीपस्थ गांव पहाड़ी बंगला( करिया )से शनिवार सुबह निकली इस बारात में दूल्हा रोहित, पिता नारायण खराड़ी, पारंपरिक सवारी को छोड़ बुलडोजर (जेसीबी) पर सवार होकर बारात लेकर निकला।

बैंड-बाजे और नाचते-गाते बारातियों के बीच जब दूल्हा बुलडोजर पर सवार नजर आया, तो यह नजारा देखने लायक बन गया। पूरे रास्ते लोग इस अनोखी बारात को देखने के लिए रुकते रहे और चर्चा का विषय बन गई यह “अजूबा बारात”।

यह बारात नगर से होते हुए कोटड़ा पहुंची, जहां रोहित का विवाह दिनेश निनामा की पुत्री ममता के साथ विधिवत संपन्न हुआ। दूल्हे का यह अनोखा अंदाज़ न सिर्फ बारातियों के लिए खास रहा, बल्कि पूरे जिले में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बन गया। “जेसीबी पर दूल्हा” अब लोगों के बीच एक यादगार किस्सा बन चुका है। वहीं बाराति छोटे फोर व्हीलर वाहनों की भी लंबी कतारे भी देखी गई।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp