उकार भूरिया को हल्का क्रमांक 26 – सैलाना में पदस्थ
सैलाना, 21 अप्रैल 2026 — प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना द्वारा पटवारियों के कार्यक्षेत्र (हल्कों) में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को नवीन पदस्थापना के साथ अतिरिक्त हल्कों का प्रभार भी सौंपा गया है।
आदेश के तहत उकार भुरिया को हल्का क्रमांक 26 – सैलाना में पदस्थ किया गया है, साथ ही उन्हें हल्का क्रमांक 24 – करिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कैलाश खराड़ी को हल्का क्रमांक 27 – भीलो की खेड़ी में पदस्थ किया गया है, जबकि उन्हें हल्का क्रमांक 32 – साँसर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से क्षेत्रीय राजस्व कार्यों में गति आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस संबंध में प्रतिलिपि कलेक्टर रतलाम, तहसीलदार सैलाना एवं राजस्व निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
Author: MP Headlines












