राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टी बी मुक्त भारत अभियान गांव गांव शहर शहर 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया

धामनोद/रतलाम। दिनांक 27/4/2026 को डॉ संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम,  तथा डॉ. अभिषेक अरोड़ा ( DTO) के  मार्गदर्शन व डॉ. राजेश मंडलोई मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी बिलपांक के निर्देशन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम  अंतर्गत टी बी मुक्त भारत अभियान गांव गांव शहर शहर 100 दिवसीय आयुष्मान अरोग्य शिविर का आयोजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पर डॉ रचना बेन पटेल चिकित्सा अधिकारी धामनोद के सहयोग से आयोजित किया।

शिविर में आई ओ सी एल द्वारा प्रदाय पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन द्वारा ग्रामवासियों के चेस्ट X Ray किए गए किए गए। साथ ही 9 संभावित टीबी मरीजों को नॉट टेस्ट के लिए स्पूटम सैंपल लिए।

आयुष्मान आरोग्य शिविर में , जय सिसोदिया कार्यक्रम समन्वयक, द्वारा बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय अभियान में जिले के 270 हाई रिस्क ग्रामों में जनमानस की आसान पहुंच के लिए उन्हीं के ग्रामों में चेस्ट एक्सरे कर संभावित टीबी रोग की खोज की जाना हैं इस उद्देश्य के लिए आज धामनोद में शिविर आयोजन किया है। शिविर में बाबूलाल मालवी (एक्स-रे टेक्नीशियन), विजय निनामा ( क्षेत्र पर्यवेक्षक), पुरुषोत्तम परमार, सुरेन्द्र खराड़ी सहयोग रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp